यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Edited By meena, Updated: 05 Feb, 2026 06:05 PM

special trains will run between bilaspur and charlapalli see the schedule

रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य 01 फेरे के लिये चलाई जायेगी....

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य 01 फेरे के लिये चलाई जायेगी। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 27 फरवरी एवं चर्लपल्ली से 28 फरवरी, 2026 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेगी।

स्पेशल ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है :-

बिलासपुर से गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर से 8:15 बजे रवाना होकर 8:53 बजे भाटापारा,  09.55 बजे रायपुर, 10:55 बजे दुर्ग, 11.21 बजे राजनंदगांव, 11.46 बजे डोंगरगढ़, 13.00 बजे गोंदिया, 15:00 बजे वड्सा,17.00 बजे चांदाफोर्ट, 17.45 बजे बलहारशाह,  18.39 बजे, सिरपुर कागजनगर, 19.19 बजे मंचिर्याल,  19.38 बजे रामगुंडम, 21.18 बजे काजीपेट जंक्शन,  23.50 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08264 चर्लपल्ली से  05.00 बजे रवाना होकर 06.45 बजे, काजीपेट जंक्शन, 08.00 बजे रामगुंडम, 08.20 बजे मंचिर्याल, 09.00 बजे सिरपुर कागजनगर,11.30 बजे बलहारशाह, 12.00 बजे चांदाफोर्ट, 13.40 बजे वड्सा, 16:00 बजे गोंदिया, 17.23 बजे डोंगरगढ़, 17.48 बजे राजनंदगांव, 18:50 बजे दुर्ग, 20:00 रायपुर, 21:00 भाटापारा, 22:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!