रफ्तार का कहर! सड़क हादसे में RSS के पूर्व तहसील कार्यवाह की मौत

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2026 12:22 PM

speed  wreaks havoc former rss tehsil functionary dies in road accident

देहात इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व तहसील कार्यवाह की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 4 बजे गोलखेड़ी-निपानिया के पास हुआ...

भोपाल (इजहार खान) : देहात इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व तहसील कार्यवाह की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 4 बजे गोलखेड़ी-निपानिया के पास हुआ, जब उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मेंगरा कला निवासी विनय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो बैरसिया क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में घायल होने के बाद उनको हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक पर उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों में शामिल पत्रकार आशीष शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष समाजसेवी दीपक दुबे, पार्षद नीरज नामदेव, कलीम मुग़ल आदि ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!