भागीरथपुरा मुद्दे पर सियासी जंग सड़क पर…. BJP-कांग्रेस ने एक-दूसरे के जलाए पुतले, जमकर किया हंगामा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Feb, 2026 08:16 PM

political clash over bhagirathpura issue escalates

Madhya Pradesh विधानसभा में इंदौर के भागीरथपुरा मामले पर हुई तीखी बहस अब सड़कों तक पहुंच गई है। मंत्री Kailash Vijayvargiya और नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar के बीच सदन में हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): Madhya Pradesh विधानसभा में इंदौर के भागीरथपुरा मामले पर हुई तीखी बहस अब सड़कों तक पहुंच गई है। मंत्री Kailash Vijayvargiya और नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar के बीच सदन में हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है।

इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित अपमान के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari का पुतला दहन किया। वहीं महिला कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय के ‘औकात में रहो’ बयान का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 35 लोगों की मौत के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच तीखी बहस और बयानबाजी हुई, जिसके बाद मामला और गरमा गया। सदन की बहस अब सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन में बदल चुकी है। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, जिससे प्रदेश की सियासत में तनाव बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!