विधायकों की खरीद फरोख्त बयान को लेकर राहुल गांधी पर भड़के वीडी शर्मा, बोले- अपने गिरेबान में झांकिए...

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2022 05:26 PM

state president vd sharma raging on rahul gandhi

विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी के प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखिए। मध्य प्रदेश के अंदर आपकी 15 महीने की सरकार ने झूठ छल कपट की राजनीति करके

भोपाल(विवान तिवारी): विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी के प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखिए। मध्य प्रदेश के अंदर आपकी 15 महीने की सरकार ने झूठ छल कपट की राजनीति करके जो जनता को गुमराह किया था। किसानों से लेकर नौजवानों से छल किया था, मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था, आपके कमलनाथ के नेतृत्व और दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली सरकार में आपके मंत्री इस बात को कहते थे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई सरकार है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश गर्त दुरावस्था के दौर पर था, उसको बचाने के लिए जिन मित्रों ने कांग्रेस छोड़ कर के भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी निभाई और मध्यप्रदेश को बचाने का काम किया। जहां तक आपको लगता है कि तोड़ने की बात है, तो राहुल गांधी जरा आप बताइए कि गुलाम नबी आजाद से लेकर कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़कर क्यों चले गए? आज बूथों पर,  जमीन पर नीचे पूरे देश के अंदर कांग्रेस लोग छोड़कर भाग रहे हैं। इसके बारे में जरा आप गंभीरता से मंथन करिए कि कांग्रेस क्यों छोड़ कर भाग रहे हैं लोग? क्योंकि कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। केवल एक परिवार का दल बनकर रह गया है। आपको खुद अपने संगठन के बारे में और अपनी कांग्रेस के बारे में जरूर चिंतन और मंथन करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!