राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस को IDA का एक और नोटिस, लाखों रुपये की फिर डिमांड

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Sep, 2026 01:21 PM

rahul gandhi event ida issues fresh notice to congress

राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

इंदौर। (सचिन बहरानी): राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की जमीन के इस्तेमाल को लेकर अब प्राधिकरण ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नाम एक और डिमांड नोटिस जारी किया है।

IDA की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि कार्यक्रम के लिए 12 हजार वर्गमीटर जमीन 17 से 19 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए अस्थायी लीज पर आवंटित की गई थी। हालांकि, प्राधिकरण के पत्र के अनुसार, निर्धारित अवधि से पहले ही जमीन का उपयोग शुरू किए जाने की बात सामने आई है।

PunjabKesari

पत्र में IDA ने स्पष्ट किया है कि आवंटित अवधि से पहले भूमि का उपयोग किए जाने पर अतिरिक्त अवधि का लीज रेंट भी देना होगा। इसी आधार पर प्राधिकरण ने ₹4,03,270 की राशि को तीन दिनों के अस्थायी लीज रेंट के रूप में देय बताया है और संबंधित राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए जमीन के शुल्क और अब अतिरिक्त लीज रेंट को लेकर कांग्रेस और IDA के बीच मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। नए नोटिस के बाद सवाल यह है कि कार्यक्रम से पहले कांग्रेस को IDA को कुल कितना अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा और जमीन के इस्तेमाल को लेकर आगे क्या स्थिति बनती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!