अनूपपुर जिले में खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति, पुरातत्व संघ सदस्य की मौजूदगी में सुरक्षित रखवाया...

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Mar, 2024 10:09 AM

statue of lord vishnu found during excavation in anuppur

अनूपपुर जिले में पकरिहा गांव में 11 मार्च को खुदाई के दौरान दसवीं शताब्दी की सूर्य देव की प्रतिमा मिली थी।

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पकरिहा गांव में 11 मार्च को खुदाई के दौरान दसवीं शताब्दी की सूर्य देव की प्रतिमा मिली थी। इसके बाद 13 मार्च को खुदाई के दौरान उसी जगह पर भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति मिली है। भगवान विष्णु की मूर्ति दसवीं शताब्दी की बताई जा रही है और यह मूर्ति खंडित है।

PunjabKesari

जिला पर्यटन एवं पुरातत्व संघ सदस्य शशिधर अग्रवाल का कहना है कि 11 मार्च को हीरालाल यादव के ही खेत में दसवीं शताब्दी की सूर्य देव की प्रतिमा मिली थी और 13 मार्च को खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है,  जिसे सुरक्षित रखा गया है। हीरालाल यादव के खेत से प्राप्त दोनों मूर्तियों के अलावा स्थल के आसपास किसी पुरातत्व मंदिर का अवशेष होना अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!