MP के इस मंदिर में हनुमान की प्रतिमा से छलके आंसू, देखने वालों का उमड़ा हुजूम, वीडियो वायरल
Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2024 12:33 PM

बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड के वरला तहसील क्षेत्र के ग्राम चिखली स्थित खेड़ापति मंदिर में लोगों ने हनुमान की प्रतिमा से...
बड़वानी (संदीप कुशवाह): बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड के वरला तहसील क्षेत्र के ग्राम चिखली स्थित खेड़ापति मंदिर में लोगों ने हनुमान की प्रतिमा से आंसू छलकने का दावा किया है। हनुमान की आंखों से आंसू गिरने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं और बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर यह दृश्य देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
मंगलवार शाम को मंदिर में बड़ी संख्या में वरला, बलवाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने इसे हनुमान जी का चमत्कार मानकर हनुमान चालीसा का पाठ सहित भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग हनुमान जी के इस चमत्कार को देखने और दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

गांव के रहने वाले आपसिंग पटेल और सरपंच आपसिंग ब्रह्मणे ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे से लगातार हनुमान जी की दाई आंख से लगातार आंसू छलक रहे है। ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मानकर पूजा पाठ भजन कीर्तन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए चिखली पहुंच रहे हैं। मंगलवार रात को भजन कीर्तन सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ भी लोगों द्वारा किया गया।
Related Story

MP Congress में बड़ा फेरबदल! जीतू पटवारी ने जारी की नए अध्यक्षों की लिस्ट

MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नाम शामिल

LPG संकट से हाहाकार! MP के इन जिलों में सिलेंडर के लिए भटक रहे लोग, बुकिंग ठप

ऐसा क्या होने जा रहा है MP में? मंत्री–विधायक की बदलेगी पूरी दिनचर्या

मंत्री की दौड़ वाले नेता अब बनेंगे मंडल अध्यक्ष! MP में बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी, ये नाम...

MP News: 1.28 लाख महिलाओं और हजारों बच्चों को मिली मदद, MP का हेल्पलाइन सिस्टम बना सहारा

MP News: 1.28 लाख महिलाओं और हजारों बच्चों को मिली मदद, MP का हेल्पलाइन सिस्टम बना सहारा

MP BJP का बहुत बड़ा ऐलान, BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा,देखें किसको मिली...

MP में दिल दहला देने वाली घटना, दुष्कर्म के आरोपी की मां की पीट-पीटकर हत्या

MP में अचानक मंत्री ने अस्पताल व्यवस्था को लेकर में मारी रेड, प्रबंधन में हड़कंप तो मंत्री को पास...