किसानों को खुश करने के लिये सरकार ने उठाया बड़ा कदम, खातों में डाले जाएंगे पैसे

Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Sep, 2018 03:24 PM

the big step taken by the government to make the farmers happy

इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिये सरकार एक बार फिर किसानों को खुश करने जा रही है। आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों के खातों में करोड़ों रुपए जमा किये ...

भोपाल: इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिये सरकार एक बार फिर किसानों को खुश करने जा रही है। आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों के खातों में करोड़ों रुपए जमा किये जाएंगे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में 28 सितम्बर को प्रोत्साहन राशि जमा की जाएगी। यह राशि RTGS/NEFT के माध्यम से सिंगल क्लिक जमा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में किसान सम्मलेन प्रायोजित किये जाएंगे। 

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह होशंगाबाद जिले के पिपरिया में होने वाले किसान सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे, वहीं जिले के पात्र पंजीकृत किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि डाली जाएगी। किसानों के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर राशि जमा होने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से पहुंच जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि चना, मसूर, सरसों, मूंग, प्याज, लहसुन और उड़द की फसल के लिये दी जाएगी। बाजार में फसलों के मुल्य कम होने के कारण किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए ही सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत प्याज का मूल्य चार सौ रुपऐ क्विंटल और लहसुन का आठ सौ रुपए क्विंटल तय किया गया है। राज्य मे करीब दो लाख किसानों ने मंडियों में प्याज और लहसुन बेची। ठीक इसी तरह चना, मसूर और सरसों पर 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

PunjabKesari

प्रमुख सचिव किसान कल्याण डॉ राजेश राजौरा ने मंदसौर, नीमच औऱ रतलाम जिले को छोड़कर शेष जिलों के कलेक्टरों को प्रोत्साहन राशि वितरण व किसान सम्मेलन आयोजन के बारे में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि जिलों को प्रोत्साहन राशि वितरण के लिये मांग पत्र के आधार पर बजट आवंटन जारी कर दिया गया है।

PunjabKesari

 बता दें कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के द्वारा 28 सितम्बर को सीएम शिवराज सिंह के द्वारा 9.48 लाख किसानों के बैंक खातों में 853 करोड़ की राशि जमा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!