बाइक बनी मिस्टर इंडिया... बिना चालक के दौड़ती आई नजर, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Edited By meena, Updated: 16 May, 2024 06:54 PM

छतरपुर में एक बाइक बिना ड्राइवर के रोड पर दौड़ती दिखाई दी...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में एक बाइक बिना ड्राइवर के रोड पर दौड़ती दिखाई दी। एक नजर में देखने में ऐसा लगा कि इस बाइक को जैसे मिस्टर इंडिया चला रहा हो। यह नजारा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

PunjabKesari

●यह है पूरा मामला...

नजारा छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के बाघा नाला स्थित (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के पेट्रोल पंप का दिनांक 12 मई 2024 की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच का है जहां यह बाइक सड़क से पेट्रोल की ओर बिना किसी सवार के आती दिख रही है। जहां इस बाइक को बिना किसी सवार के आता देख सभी स्तब्ध और आश्चर्यचकित रह गये। यह नजारा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया जो कि अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

●यह है हादसे और नज़ारे की वजह...

दअरसल बिजावर जनपद के गुलगंज के समीप बक्सवाहा पंचायत के पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर छतरपुर किसी काम से सड़क मार्ग से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और दिनों पति-पत्नी ठोकर लगने से उचककर नीचे गिर गए पर बाइक को पीछे से टक्कर लगने के कारण बाइक बैलेंस से आगे बढ़ते हुए निकल गई और आगे जाकर स्पीड कम होने पर खुद ही पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ गई और आगे जाकर दीवार से टकराकर गिर गई। हालांकि बाइक के बिना सवार के चलते हुए नजारा वहां पेट्रोलपंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

●मामूली घायल बाइक लेकर चले गए...

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पति-पत्नी मामूली घायल हुए थे, जो बाद में अपनी बाइक उठाकर वहां से निकल गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!