राह चलती महिला का मंगलसूत्र और हार छीन कर भागे बाइक सवार, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2022 06:12 PM

the bike rider ran away after snatching the woman s mangalsutra

सागर जिले के देवरी थाना के संजय नगर इलाके में दो बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से मंगल सूत्र और हार छीनकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला अपनी सारा और अन्य महिलाओं के साथ सुहागले कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापिस लौट रही थी। मामले में...

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर जिले के देवरी थाना के संजय नगर इलाके में दो बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से मंगल सूत्र और हार छीनकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला अपनी सारा और अन्य महिलाओं के साथ सुहागले कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापिस लौट रही थी। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की गई है पुलिस मामले में अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर इलाके के निवासी संजय साहू की पत्नि रचना साहू अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित सुहागले कार्यक्रम में गई थी। जब वह अपनी सास एवं अन्य महिलाओं के साथ घर लौट रही थी उसी दौरान संजय नगर में मंडी के पीछे मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही अपाचे बाइक रूकी और उस पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारकर मंगल सूत्र एवं हार खींच लिए और अपने साथी बाईक चालक के साथ फरार हो गया।

PunjabKesari

पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक गायत्री कॉलोनी उस पर नजर रख रहे थे, और उसके आगे पीछे बाइक चला रहे थे, बाद में उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना देवरी पहुंचे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश आरंभ कर दी है।

पूर्व में फोरलाइन चीमाढाना में हुई थी घटना
देवरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की यह पहली वारदात नहीं है। इसके पूर्व 14 फरवरी को थाना के ग्राम चीमाढाना में फोरलाइन सड़क पर दो बाइक सवार लुटेरों द्वारा दिन दहाड़े ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मायके से अपने पति के साथ बाइक से वापिस लौट रही दमोह जिले के तारादेही ब्लाक के ग्राम झमरा निवासी जयंती पति रामक्रेश आदिवासी के गले से हार एवं मंगल सूत्र छीन लिये थे। घटना में थाना पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज किया गया था परंतु आज दिनांक तक मामला रहस्य के गर्त में है, मामले के न तो आरोपी पकड़े गये न ही खुलासा संभव हो सका।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!