भाजपा नेता पर अवैध उत्खनन के आरोप, कलेक्टर ने ठोका 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2026 08:30 PM

the bjp unit in karera shivpuri has been fined crores of rupees for alleged il

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक भाजपा नेता पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, भाजपा नेता पर पहाड़ काटकर बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मुरम...

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक भाजपा नेता पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, भाजपा नेता पर पहाड़ काटकर बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मुरम, बोल्डर का उत्खनन किया। मामले में कलेक्टर ने भाजपा नेता और उसके भाइयों पर 50 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। ऐसे में कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं कि केवल जुर्माना लगाना कितना वाजिब है जबकि भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं कि उन्होंने करैरा में फोरलेन हाईवे किनारे स्थित सर्वे नंबर 1898 पर स्थित चंगेज पहाड़िया पर अवैध उत्खनन करके करोड़ों रुपए के मुरम, बोल्डर का उत्खनन किया। मामला संज्ञान में लेते हुए करैरा तहसीलदार कल्पना शर्मा ने जांच शुरु की। जांच में सर्वे नं.1898 के भाग में 1 लाख 81 हजार 944 घनमीटर मुरम, बोल्डर, खनिज के अवैध उत्खनन होना पाया गया।

इसके बाद प्रतिवेदन तैयार करके कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के समक्ष पेश किया। जिसके आधार पर भावेश गोयल, वीनस गोयल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष राजेश गोयल पिता मनीराम गोयल निवासी करैरा पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों पर कुल 54 करोड़ 58 लाख 32 हजार रुपये की जुर्माना लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!