कोर्ट मैरिज करा रहा था प्रेमी जोड़ा, भनक लगते ही लड़की के परिजन पहुंचे, लड़के को जमकर पीटा

Edited By meena, Updated: 28 Jun, 2022 08:08 PM

the court marriage was done by the lovers couple

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां कोर्ट मैरिज कराने पहुंले प्रेमी जोड़ा लड़की वालों के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले की दोनों की लव मैरिज होती परिजनों ने लड़की को अलग कर दिया और प्रेमी को सड़क पर बांधकर जमकर...

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां कोर्ट मैरिज कराने पहुंले प्रेमी जोड़ा लड़की वालों के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले की दोनों की लव मैरिज होती परिजनों ने लड़की को अलग कर दिया और प्रेमी को सड़क पर बांधकर जमकर पीटा। कलेक्ट्रेट में मारपीट से हड़कंप और अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की लेकिन लड़की वालों ने लड़के को पीटना बंद नहीं किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,  कुड़ीला गांव का रहने वाला चतुर लोधी का गांव की ही एक से अफेयर था। दोनों शादी करवाना चाहते थे। वह लड़की को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ कलेक्टोरेट में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। लेकिन लड़की के घरवालों को उस पर पहले ही शक हो गया था। वे उस पर कई दिनों से नजर रख रहे थे। जैसे ही लड़की घर से लव मैरिज करवाने के लिए घर से निकली तो परिजनों ने उसका पीछा किया। कोर्ट में लड़का शादी के दस्तावेज पूरे कर रहा था इसी बीच परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। लड़की को लड़के से अलग कर दिया और लड़के की पहले तो जमकर धुनाई की फिर उसे तोलिए से बांध दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की पक्ष के 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!