प्रेमिका के घर मिलने गए युवक को जिंदा जलाया, लोगों का फूटा गुस्सा चक्काजाम कर रोका मंत्री को रास्ता

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2021 02:20 PM

the young man who went to meet his girlfriend was burnt alive

मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली विधानसभा के ग्राम सेमरा लहरिया में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वहीं बीच बचाव करने आई...

सागर(देवेंद्र कश्यप): मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली विधानसभा के ग्राम सेमरा लहरिया में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वहीं बीच बचाव करने आई प्रेमिका भी झुलस गई। फिलहाल युवक के परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

दिल दहलाने वाला यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। यहां सेमरा लहरिया के पूर्व सरपंच विष्णु शर्मा व उनके परिजनों पर गांव के ही युवक राहुल यादव को आग लगाने के आरोप है। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को विष्णु शर्मा ने फोन लगाकर युवक को घर बुलाया और विष्णु शर्मा और उनके परिजनों ने युवक को हाथ पैर बांधकर मारपीट की और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

वहीं मामले को लेकर परिजनों की मांग है कि जैसे अन्य मामलों में प्रशासन अपराधियों के मकान तोड़ रहा है वैसे ही इस मामले में भी अपराधी का मकान तोड़ा जाए। सेमरा लहरिया घटना की जानकारी लगते ही नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह नरयावली घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान जनता ने चक्का जामकर रुकवाया। जनता का आक्रोश देखते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर पुलिस अधीक्षक से फ़ोन पर बात की और आरोपी का मकान तोड़ने का आदेश दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!