प्रीतम लोधी के खिलाफ ऐलान-अगर वो SDOP बंगले पर 10 हजार लोग लेकर जाएंगे तो प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारी वहां पहुंचेंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 21 Apr, 2026 07:05 PM

third class employees  association warns pritam lodhi

अब तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल मध्य प्रदेश ने लोधी के खिलाफ विरोध जताया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि अधिकारी कर्मचारी ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे ।

भोपाल(इजहार खान): विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, प्रीतम लोधी के SDOP करेरा आयुष जाखड़ को चेतावनी के बाद माहौल गरमा गया है और लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। पहले प्रीतम लोधी के बयान पर आईपीएस एसोसिएशन मध्य प्रदेश (IPS Association) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई के लिए प्रेस नोट जारी किया था।

अब तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल मध्य प्रदेश ने लोधी के खिलाफ विरोध जताया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि अधिकारी कर्मचारी ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे । तिवारी ने कहा की यदि वरिष्ठ अधिकारी या कर्मचारी नियमों का पालन करते हुए कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनकी शिकायत उचित जगह की जाए । किसी को भी कानून अपने हाथ में लेकर इस प्रकार से दुर्व्यवहार करना बहुत ही दुखद है।  जनप्रतिनिधि अगर इस प्रकार से करेंगे तो जनता में गलत संदेश जाएगा प्रदेश एवं जिलों में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों में दहशत व्याप्त होगी।  विधायक प्रीतम लोधी पर शीघ्र उचित कार्रवाई न होने पर प्रदेश के लाखों कर्मचारी भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे  ।

प्रदेश के साढ़े 7  लाख अधिकारी-कर्मचारी भी मैदान में उतरेंगे-तिवारी

उमाशंकर तिवारी ने कहा कि अगर विधायक प्रीतम लोधी 10 हजार लोगों को लेकर SDOP के बंगले पर गोबर भरने की बात कह रहे हैं तो प्रदेश के साढ़े 7  लाख अधिकारी-कर्मचारी भी मैदान में आएंगे। उमाशंकर तिवारी ने कहा है कि  इस प्रकार के शब्दों से प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।  विधायक जी के ऐसे बोलों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में कानून से डर नाम की चीज नहीं बची है । विधायक द्वारा जिस प्रकार के शब्द बोले गए हैं उससे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को आक्रोश व्याप्त है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!