Edited By Devendra Singh, Updated: 27 Nov, 2022 04:51 PM

खंडवा में उस समय सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन वनकर्मियों की मौत हो गई।
खंडवा: MP के खंडवा में आज एक दर्दनाक हादसे में 3 वन विभाग के कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्यूटी पर जा रहे वनकर्मी की कार हादसे का शिकार हो गई। घटना पिपलोद थाने के कुमठा गांव की है। इस दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में 3 वनकर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। खंडवा में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई।
काल के मुंह में समा गए वन कर्मी
जानकारी के मुताबिक कार तेज स्पीड से चल रही थी, तभी कार का बैलेंस बिगड़ गया और मौके पर 3 फॉरेस्ट कर्मियों की मौत हो गई। कार में सवार वनकर्मी सूर्यकांत मेहरा, हिमांशु वर्मा और जगदीश मारू की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीनों मृतक वन विभाग में पदस्थ थे। ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हैं।
घायल को भेजा जिला अस्पताल
पिपलोद थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना बहुत ही गंभीर थी। ऐसा लगता है कि वाहन तेज गति से चल रहा था। हादसे में घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए भेजा है।