MP में आज से होगा किसान आंदोलन का आगाज़, 3 दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल

Edited By suman, Updated: 29 May, 2019 10:18 AM

today begins the hog farmer movement in mp

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब कमलनाथ सरकार के लिए किसान मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन कर्ज़माफ़ी सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समर्थन में बुधवार से मध्य प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन में भारतीय मज़दूर किसान...

भोपाल: लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब कमलनाथ सरकार के लिए किसान मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन कर्ज़माफ़ी सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समर्थन में बुधवार से मध्य प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन में भारतीय मजदूर किसान संघ शामिल नहीं है. महासंघ अध्यक्ष शिव शर्मा ने कहा सीएम से बात करने के बाद अगला कदम उठाएंगे।


PunjabKesari

सरकार को चुनौती
लोकसभा चुनाव में हार के सदमे से उबर नहीं पायी कमलनाथ सरकार को अब किसान चुनौती दे रहे हैं। पांच महीने पुरानी कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन  तीन दिन तक आंदोलन शुरू कर रहा है। इसमें कर्ज़माफी, समर्थन मूल्य बढा़ने, व्यापारियों की तरह किसानों को उपज का दाम तय करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। यूनियन का आरोप है कि कर्ज़माफ़ी का फायदा किसानों को नहीं मिल रहा है.बैंक भी मदद नहीं कर रहे हैं। 

PunjabKesari
 

किसानों की नाराज़गी में बीजेपी ने भी सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया है। बीजेपी कह रही है, किसानों के मुद्दे पर सत्ता में आई कांग्रेस, कुर्सी पर बैठते ही किसानों की समस्या से भाग खड़ी हुई. किसान कर्जमाफी सिर्फ दिखावा साबित हुई।
 

/ये भी देखें...MP वाले फ्रिज-ट्रॉलियां भर लो, फल-सब्जियों की सप्लाई बंद करने वाले हैं किसान!

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!