कुंभकर्णी नींद सो रहे वन विभाग अधिकारी, कर्मचारियों के नाक के नीचे से हो रही पेड़ों की कटाई

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2021 12:57 PM

trees are being cut from under the nose of the employees in lakhnadaun

लखनादौन विकासखंड के आदेगांव व जोबा परासिया के आस पास की बीटो क्षेत्र में सागौन सहित इमारती पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है। सालों से हो रही अवैध कटाई पर वन विभाग का मौन रहना आश्चर्यजनक है। एक तरफ कृषक वन भूमि पर कटाई कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। वहीं...

लखनादौन(पवन डेहरिया): लखनादौन विकासखंड के आदेगांव व जोबा परासिया के आस पास की बीटो क्षेत्र में सागौन सहित इमारती पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है। सालों से हो रही अवैध कटाई पर वन विभाग का मौन रहना आश्चर्यजनक है। एक तरफ कृषक वन भूमि पर कटाई कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। वहीं दूसरी और लकड़ी तस्कर इमारती लकड़ी विशेषकर सागौन की लकड़ी की अवैध कटाई कर उसे चोरी छुपे फर्नीचर बनाकर नेताओं को और ठेकेदारों को बेचने में निरंतर बेखौफ लगे हैं।

PunjabKesari

यह भी सही हैं कि अवैध कटाई से लेकर फर्नीचर के निर्माण व बिक्री का पूरा कार्य खुलेआम चल रहा है। फिर भी वन विभाग के अधिकारियों का आंख मूंदकर बैठना या यूं कहें कि टांग पर टांग डाले सो रहे हैं जो साबित करता है कि जंगलों की अवैध कटाई वन विभाग की सरपरस्ती पर खुलेआम चल रही है। जिससे तस्कर मोटरसाइकिल से लेकर फोर व्हीलर पर रातों रात इमारती लकड़ी नेताओं से लेकर ठेकेदारों तक पहुंच रही है।

PunjabKesari

सूत्र तो ये भी बताते हैं कि अधिकारी से लेकर और रेंजर से लेकर कर्मचारी तक लकड़ी का पैसा मुंह मांगा जा रहा है। जंगलों के संरक्षण संवर्धन और वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा है या यूं कहें कि वन विभाग अवैध कटाई व वन तस्करों के संरक्षण को लेकर कार्य कर रहा है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!