मुर्गे की बांग से परेशान डॉक्टर ने मुर्गा मालकिन पर कराई FIR

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2022 04:30 PM

troubled by the cock s crowing the doctor lodged an fir

सुबह 5 बजे बांग दे रहा था मुर्गा मालकिन ने कर दी थाने पर शिकायत...यह अजीबोगरीब मामला मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक डॉक्टर ने मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने में शिकायत की है...

इंदौर(सचिन बहरानी): सुबह 5 बजे बांग दे रहा था मुर्गा मालकिन ने कर दी थाने पर शिकायत...यह अजीबोगरीब मामला मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक डॉक्टर ने मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने में शिकायत की है। दरअसल, मामला पलासिया थाना क्षेत्र के ग्रेटकर कैलाश हॉस्पिटल के पास रहने वाले डॉक्टर आलोक मोदी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास में एक महिला द्वारा डॉग और मुर्गे पालन किए जाता है। रोजाना सुबह 5 बजे मुर्गा बांग देता है जिसके कारण डॉक्टर मोदी परेशान है। थाने पर शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। जहां अब पुलिस अब पुलिस मुर्गे की मालकिन को समझाइश देगी।

PunjabKesari

अगर उसके बाद भी वो अपने मुर्गो को संभालकर नहीं रखती है तो उसपर धारा 133 पब्लिक पोलूशन के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है डॉक्टर आलोक मोदी देर रात घर लौटते हैं। कई बार ऑपरेशन के चलते लेट लतीफ डॉक्टर जब अपनी नींद पूरी करने के लिए बिस्तर पर सोने जाते है। तभी पड़ोसी का मुर्गा बांग देकर उन्हें उठा देता है। मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने में मुर्गा मालकिन की शिकायत की गई। जहां दोनों पक्षों को बैठा करके समझाएं जाएगा और समझाइश के बाद अगर दोनों पर नहीं मानते हैं। वैधानिक रूप से कार्रवाई की बात पुलिस कहती नजर आ रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!