जिंदा है सच्चा प्यार! प्रेमी की मौत नहीं सह पाई प्रेमिका, 2 दिन बाद खुद भी फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Jul, 2026 06:02 PM

true love lives on girlfriend could not bear her lover s death

आज के दौर में सच्चा प्यार बड़ी मुश्किल और त्याग से मिलता है औऱ जिसे मिलता है वो बड़ा खुशनसीब होता है। कुछ ऐसा ही मामला छतीसगढ़ के सूरजपूर से सामने आया है। यहां पर एक प्रेमिका ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि 2 दिन पहले उसका प्रेमी सड़क हादसे में...

सूरजपुर (चंचल सिंह):आज के दौर में सच्चा प्यार बड़ी मुश्किल और त्याग से मिलता है औऱ जिसे मिलता है वो बड़ा खुशनसीब होता है। कुछ ऐसा ही मामला छतीसगढ़ के सूरजपूर से सामने आया है। यहां पर एक प्रेमिका ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि 2 दिन पहले उसका प्रेमी सड़क हादसे में स्वर्ग सिधार गया था। प्रेमिका ये झटका सहन नहीं कर सकी और अपनी जान देनी ही मुनासिब समझीय़

प्यार जब अपनी पराकाष्ठा को पार कर जाए और दोनों ओर से जब अटूट प्रेम हो तो किसी एक कि जुदाई दुसरे से सहन नहीं हो पाती। खासकर जब एक को पता हो कि उसका प्रेमी अब कभी नहीं आने वाला है। वह भी अपने प्यार के पास जाना चाहता है उसे पाने कि चाह रखता है, भले ही उसकी कीमत मौत ही क्यों न हो।. सूरजपुर जिले से सामने आया ये हृदय विधारक मामला यही कह रह है। दो दिन पूर्व प्रेमी की सड़क दुघर्टना में हुई मौत से सदमे में पहुंची प्रेमिका ने मौत को गले लगाकर  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दरअसल पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है जहां दो दिन पूर्व सड़क हादसे में वीरपाल नामक युवक कि मौत हो गई थी, इससे उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई और गुमशुम उदास रहने लगी। प्रेमी के गम में वो इतनी अधीर और बैचेन हो गई कि युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने कहा है कि वीरपाल की मौत से युवती सदमे में थी, और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!