डॉक्टर से ज्यादा ओझा पर भरोसा : सांप ने डसा तो अस्पताल के बाहर फोन पर ओझा से करवाई झाड़फूंक

Edited By meena, Updated: 29 Sep, 2022 04:49 PM

trust in ojha more than doctor in shivpuri

शिवपुरी जिले में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है जहां सांप के डसने के बाद महिला को उपचार के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां जिला अस्पताल में ले जाते समय सागर के जानकार को परिजनों ने फोन लगाया फिर जानकार ने फोन पर महिला की...

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा): शिवपुरी जिले में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है जहां सांप के डसने के बाद महिला को उपचार के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां जिला अस्पताल में ले जाते समय सागर के जानकार को परिजनों ने फोन लगाया फिर जानकार ने फोन पर महिला की झाड़-फूंक की गई।

PunjabKesari

फोन पर हुई झाड़-फूंक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जानकार महिला के कान में कोई मंत्र बोलने की परिजनों ने पुष्टि की है। जब महिला को झाड़-फूंक के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे फिर जिला अस्पताल के अंदर लेकर पहुंचे।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के सुनाज गांव में रहने वाली एक महिला को खेत में उरदा की फसल को इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान महिला को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले झाड़-फूंक कराई आराम नहीं मिलने पर डिस्टिक हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

PunjabKesari

सुनाज निवासी राजा सिंह ने बताया कि बहू को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पिकअप वाहन से जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां जिला अस्पताल ले जाते समय सागर के जानकार ने पिकअप वाहन में ही महिला की फोन पर झाड़-फूंक फिर महिला को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां महिला की हालत गंभीर है। फिलहाल महिला बोलने की स्थिति में नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!