कूनो से आई बुरी खबर, मादा चीता निर्वा के दो शावकों की मौत, क्षत-विक्षत मिले शव

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2024 12:26 PM

two cubs of female cheetah nirva died in kuno

डेन साइट पर दो नवजात चीता शावकों के शव क्षत-विक्षत रूप में मिले..

भोपाल : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा के चार शावकों को जन्म देने की खबर सामने आने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां दो शावकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। चीता परियोजना संचालक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा की रेडियो टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा के ‘डेन साइट' से दूर होने पर वन्य-प्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल द्वारा निरीक्षण किया गया। डेन साइट पर दो नवजात चीता शावकों के शव क्षत-विक्षत रूप में मिले।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार संचालक ने बताया कि सभी संभावित स्थलों का निरीक्षण करने पर किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले। मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। चीता शावकों के शरीर से सैम्पल लेकर अग्रिम परीक्षण के लिए भेजा गया है। मृत्यु का कारण शव परीक्षण के बाद ही ज्ञात हो सकेगा। कूनो में शेष सभी वयस्क चीता एवं 12 शावक स्वस्थ हैं। कूनो में चार दिन पहले ही मादा चीता निर्वा के चार नए शावकों को जन्म देने की खबर सामने आई थी। इसके साथ ही कूनो में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। निर्वा नाम की मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!