Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Aug, 2026 03:13 PM

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील के बाग थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके चाचा द्वारा कथित रूप से लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां के घर से निकलते ही चाचा अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता...
धारः मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील के बाग थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके चाचा द्वारा कथित रूप से लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां के घर से निकलते ही चाचा अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजू डावर परिवार की गैरमौजूदगी में पीड़िता के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करता था। आरोप है कि पहली घटना 07 फरवरी की रात हुई, जब पीड़िता की मां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। आरोपी ने घर में घुसकर, धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब चार माह तक चलता रहा। बाद में पीड़िता के स्वास्थ्य में बदलाव और माहवारी रुकने पर उसकी मां ने पूछताछ की, जिसके बाद लड़की ने रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन बेटी को लेकर बाग थाने पहुंचे, जहां महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत ने बताया कि आरोपी राजू डावर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।