Union Budget 2026: आम आदमी की जेब पर असर, क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 01 Feb, 2026 01:20 PM

union budget 2026 what gets cheaper and what becomes costlier for common people

केंद्रीय बजट 2026 पेश होते ही इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और कारोबार जगत पर साफ दिखाई देने लगा है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में जहां कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स बढ़ाया गया है, वहीं स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और निर्यात से जुड़े कई क्षेत्रों...

भोपाल: केंद्रीय बजट 2026 पेश होते ही इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और कारोबार जगत पर साफ दिखाई देने लगा है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में जहां कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स बढ़ाया गया है, वहीं स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और निर्यात से जुड़े कई क्षेत्रों को बड़ी राहत दी गई है। इसका मतलब है कुछ चीजें महंगी होंगी तो कई जरूरी सामान सस्ते भी हो सकते हैं। जिसको लेकर मध्यप्रदेश में सोना व चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रहे लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं आपको बता दें कि बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सरकार की जमकर तारीफ की है।

ये चीजें हो सकती हैं महंगी?
बजट 2026 में शुल्क और नियमों में बदलाव के कारण इन सेक्टरों पर असर पड़ सकता है..

  • खनिज (Minerals) की कीमतों में बढ़ोतरी संभव
  • स्क्रैप कारोबार से जुड़े उद्योगों की लागत बढ़ेगी
  • शराब के दाम बढ़ने के आसार
  • वायदा कारोबार (Futures Trading) करना होगा महंगा


ये चीजें होंगी सस्ती?

  • सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं…
  • कैंसर और डायबिटीज (शुगर) की दवाइयां होंगी सस्ती
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर टैक्स में छूट
  • सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण सस्ते होंगे
  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
  • जूते, बैट्री और माइक्रोवेव ओवन की कीमतें घट सकती हैं
  • रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट
  • आम आदमी को क्या फायदा?

इस बजट में सरकार का फोकस इलाज को सस्ता करने, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और घरेलू उद्योगों को मजबूत करने पर रहा है। हालांकि कुछ वस्तुओं पर बढ़े टैक्स का असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, लेकिन कुल मिलाकर बजट को संतुलित बताया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट 2026 को लेकर कहा कि यह “विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम” है।

सोना-चांदी और स्मार्टफोन हो सकते हैं सस्ते?
बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी घटने-बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। इस बार सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सोना 3000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है। चांदी 6000 प्रति किलो तक सस्ती हो सकती है। इसके साथ ही सब्जियों से लेकर स्मार्टफोन तक की कीमतों में भी गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, बजट 2026 में महंगाई और राहत—दोनों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!