तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल पर भड़के विजयवर्गीय, बोले, जब बंदर के पास उस्तारा आ जाता है तो वह करता है मिसयूज

Edited By Devendra Singh, Updated: 06 May, 2022 05:05 PM

vijayvargiya furious at kejriwal after tejinder singh bagga arrest

कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बंदर के हांथ में उस्तरा दोगे तो ऐसे हो करेगा। दरअसल भाजपा नेता तेजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को केजरीवाल पर बीजेपी नेता निशाना साध रहे हैं।

खंडवा (निशात सिद्दीकी): खंडवा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पंजाब सरकार द्वारा भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को गलत बताया करार दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बंदर कहा है। उन्होंने कहा कि जब बंदर के हाथ में उस्तरा आ जाता है तो वह किसी की भी हजामत करना शुरू कर देता है। मैं समझता हूं कि केजरीवाल को राजनेता और अपराधियों को समझना चाहिए। इस प्रकार के पुलिस के दुरुपयोग को लेकर बचना चाहिए। ये अरविंद केजरीवाल की तानाशाही और दादागिरी है।

तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल

गौरतलब है कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी। पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक दिया था। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच इस गिरफ्तारी को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा चल रहा है। वहीं खरगोन दंगे पर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय पलटवार कर कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और शय पर ही लोग दंगा कर रहे हैं। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है इसलिए सब जगह से पार्टी को नकार दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय खंडवा में भाजपा के मांधाता विधायक नारायण पटेल के परिवार में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!