धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- BJP में पद नहीं सिद्धांत सबसे ऊपर, कांग्रेस पहले CGPSC घोटाले का जवाब दे

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 26 Jul, 2026 02:51 PM

vishnu deo sai backs dharmendra pradhan resignation

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों की राजनीति में विश्वास करती है और...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों की राजनीति में विश्वास करती है और पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भाजपा में पद से बड़ा सिद्धांत होता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर के कारण जनता का भरोसा लगातार उससे दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का विश्वास टूटा और पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से निष्पक्ष जांच का वादा किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने वादे के अनुसार CGPSC मामले की जांच CBI को सौंप दी। अब जांच आगे बढ़ रही है और तत्कालीन अध्यक्ष सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून से ऊपर कोई नहीं है और सरकार पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, सुशासन तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!