मातम में बदली खुशियां: बारातियों की टवेरा कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2026 01:28 PM

wedding party s tavera car falls into a 30 foot deep pond killing three and inj

मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं....

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार देर रात का विदिशा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गैरतगंज के जाफरखेड़ी में रहने वाले दशरथ सिंह यहां बारात आ रही थी। तभी शादी वाले घर से करीब एक किलोमीटर दूर हादसा हो गया। टवेरा में कुल 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने और अंधेरा होने के कारण ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और यह 30 फीट गहरे तालाब में जा गिरी, गनिमत यह रही कि तालाब सूखा था, अन्यथा ज्यादा जाने भी जा सकती थी।

मृतकों की सूची

  • 35 वर्षीय राजेश लोधी (35)
  • सोनू लोधी (30) (ड्राइवर)
  • चंद्रशेखर (35)

7 घायलों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें भावसिंह लोधी (45) और ऋतुराज लोधी (10) और एक और व्यक्ति शामिल है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया है। वहीं चार घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें आई हैं। वहीं राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!