Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2023 02:51 PM

नसरुल्लागंज के टिकामोड गांव में कब्र के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई
नसरुल्लागंज(अमित शर्मा): नसरुल्लागंज के टिकामोड गांव में कब्र के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला को निधन के बाद एक दिन पहले ही कब्र में दफनाया गया था। महिला के परिवारजनों ने तांत्रिक विधि की शंका जताई है और घटना की सूचना पुलिस को दी।
गांव टिकामोड निवासी जमुना बाई पति जगदीश उम्र 55 वर्ष बीमार थी जिसके चलते महाशिवरात्रि के दिन उसकी मौत हो गई, महिला के परिजनों ने महाशिवरात्रि के दिन ही महिला का अंतिम किया था व महिला को दफनाया गया था। लेकिन जब दूसरे दिन महिला का बेटा श्मशान घाट पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसकी मां का शव कब्र से बाहर दिखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजन इस पूरे मामले को तांत्रिक विधि बता रहे है क्योकि महाशिवरात्रि के दिन यह विधियां की होगी।