विवादित बयान पर उबाल.. फूल सिंह बरैया के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, राहुल गांधी का भी पुतला दहन

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Jan, 2026 05:13 PM

women protest in indore over congress mla s controversial remarks

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में तीखी हलचल मच गई है।

इंदौर: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में तीखी हलचल मच गई है। इसी कड़ी में इंदौर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कालानी नगर चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में आक्रोशित महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी और फूल सिंह बरैया के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री सरिता बहरानी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, उन्हें विधायक कहने में भी शर्म आती है। नाम फूल सिंह है, लेकिन उनके बयान काँटों जैसे चुभने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है और कांग्रेस की असली मानसिकता को उजागर करती है।

PunjabKesariभाजपा नेताओं ने कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों के प्रति भी असंवेदनशील सोच को दर्शाता है। पार्टी ने कांग्रेस पर “राक्षसी मानसिकता” अपनाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या ऐसे नेताओं पर कांग्रेस कोई कार्रवाई करेगी या चुप्पी साधे रहेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत भाजपा की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

यह मामला अब केवल एक बयान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!