विचारधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधक और डॉक्टर पर लगाया आरोप

Edited By Devendra Singh, Updated: 02 Aug, 2022 06:56 PM

young boy die family member accused negligence

राजनांदगांव जेल प्रशासन (rajnandgaon jail administration) पर एक युवक की मौत (young boy die due to Negligence) को लेकर बड़ा आरोप लगा है।

राजनांदगांव (बंसत शर्मा): राजनांदगांव जेल प्रशासन (rajnandgaon jail administration) पर एक युवक की मौत (young boy die due to Negligence) को लेकर बड़ा आरोप लगा है। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 4 महीने पहले आरोपी मोहित पटेल (mohit patel) को 376 के मामले में जेल भेजा गया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच मोहित की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थीं। जिसे 29 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

PunjabKesari

जेल प्रशासन और डॉक्टर की लापरवाही से गई जान: परिजन 

इस मामले डॉक्टर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वही परिजनों का आरोप है कि मोहित को जबरन फंसाया गया है। लड़की खुद घर मे आकर रहना चाहती थी, उसे समझाकर घर भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस (rajnandgaon police) पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गई और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि हम मिलने गए थे, लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। एक महीने से उसकी तबियत खराब थी। फिर भी उसे अस्पताल में भर्ती नही किया। जब उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई, तब पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया।उसके बाद भी पुलिस ने वहां पर मिलने नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन और डॉक्टर की लापरवाही से मोहित की जान गई है।

PunjabKesari

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: जेल अधीक्षक

मोहित की मौत के मामले में जेल अधीक्षक (jail superintendent) का कहना है कि मोहित की तबीयत 29 जुलाई को खराब हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी आज मौत हो गई है। मोहित की मौत के मामले को लेकर परिजनों के आरोप और अधीक्षक के बयान को देखकर तो ऐसा लगता है कि मोहित अपनी मौत के पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया है। इस मामले में सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!