महिला ने संबध बनाने से किया इनकार तो आशिक ने गुप्तांग पर हमला किया, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Devendra Singh, Updated: 14 Aug, 2022 12:19 PM

young man attack in private part of women at singrauli

सिंगरौली में शादीशुदा महिला के साथ इकतरफा प्रेम में पागल आशिक ने उसके गुप्तांग हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगरौली (अनिल सिंह): शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक आशिक की दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के गुप्तांग में किसी हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद हरकत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

हमले में महिला को गंभीर चोट 

मामला सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झूमरिया टोला की है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने मोरवा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई और घायल महिला को सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। 

युवक ने महिला के साथ संबध बनाने की बात कही थी  

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला अपने परिजनों से आकर मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक ने उस पर हमला किया है। महिला युवक को जानती थी। मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि 3 दिन पहले युवक द्वारा महिला से संबंध बनाए जाने की बात कही थी। जिस पर महिला ने इनकार कर दिया था और शादीशुदा होने का हवाला दिया था। आरोपी ने महिला को देख लेने की धमकी दी थी। जब महिला अपने पति बच्चों के साथ सो रही थी, तभी महिला तक किसी ने कपड़े हटाने का प्रयास किया महिला को लगा कि उसका पति है। लेकिन आरोपी ने उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला चिल्लाई। महिला ने देशा कि एक शख्स भाग रहा था। जिसे वह पहचान गई और देखा कि वह उसका पड़ोसी था

चंद घटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी 

पुलिस ने तत्परता से प्रकरण दर्ज करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!