NEET धांधली के विरोध में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, MP में सियासी बवाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 12:37 PM

youth congress leader arrested for protesting neet

MP Desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह परमार देशव्यापी नीट परीक्षा (NEET) में हुई कथित धांधली...

MP Desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह परमार देशव्यापी नीट परीक्षा (NEET) में हुई कथित धांधली और स्थानीय स्तर पर आयोजित हो रहे सिंगरौली महोत्सव के विरोध में मोर्चा खोलने पहुंचे थे।

​जानकारी के अनुसार,सिंगरौली के माजन चौक पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने आगे बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह परमार नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली और सिंगरौली महोत्सव के विरोध में मोर्चा खोलने यहां पहुंचे थे। उनके आगमन पर सियासी हलचल भी तेज हो गई।

वहीं, पुलिस बल ने ज्ञापन सौंपने से पहले ही अभिषेक सिंह परमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सीधे जिला जेल पचौर ले गई। गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बात करते हुए परमार ने कहा कि नीट परीक्षा ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। जबकि दूसरी तरफ सिंगरौली महोत्सव को जनता के पैसों की फिजूलखर्ची बताकर विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का भी तीखा विरोध किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!