MP के युवा कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, समर्थकों का लगी भीड़, जीतू ने महाकाल से की दुआ

Edited By Desh sharma, Updated: 01 Nov, 2025 05:31 PM

youth congress leader from mp suffers heart attack

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक हुआ है जिससे हड़कंप मच गया है। कार्डियक अटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस सचिव इंदौर के पिंटू जोशी की रात को तबीयत बिगड़ गई,

(इंदौर): मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक हुआ है जिससे हड़कंप मच गया है। कार्डियक अटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस सचिव इंदौर के पिंटू जोशी की रात को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले भर्ती कराया गया

पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। पिंटू जोशी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।  वहीं पिंटू जोशी को हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। जानकारी ये सामने आ रही है कि उनकी एक नली पूरी तरह ब्लॉक है ।

पिंटू जोशी के परिजनों का कहना है कि वे बीजेपी नेता के जन्मदिन से घर लौटे थे, जिसके बाद ये सारा वाक्य पेश आय़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान उनको  दूसरा अटैक भी आ गया था। लेकिन डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें बचा लिया। लिहाजा उनका इलाज चल रहा है और वो डॉक्टरों की गहन निगरानी में है।

वहीं पिंटू जोशी को लेकर जीतू पटवारी ने चिंता जताई है और उनके  स्वास्थ्य की जानकारी दी है। जीतू ने X पर लिखा है कि फिलहाल वो चिकित्सकों की निगरानी में हैं और  मेरी डॉक्टरों से  चर्चा हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!