घर में टाइल्स लगाने आए युवकों ने नहा रही महिला का बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 16 May, 2022 02:15 PM

youths made a video of a woman taking a bath

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां घर में टाइल्स लगाने पहुंचे दो युवकों ने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। इत्तेफाक से उसी समय महिला का पति घर पहुंच गया और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां घर में टाइल्स लगाने पहुंचे दो युवकों ने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। इत्तेफाक से उसी समय महिला का पति घर पहुंच गया और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत पर रामपुर पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल जब्त कर रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति के घर के बाथरूम में टाइल्स लगाने का काम हो रहा था। जहां ओसामा खान (18) और तनजीम हुसैन (19) निवासी आरामशीन नूरी मस्जिद दो युवक टाइल्स लगाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि घर में दो बाथरूम, एक में काम चल रहा था और दूसरे में महिला नहाने चली गई। महिला घर में अकेली थी और किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ओसामा और तनजीम की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने बाथरूम के रोशनदान से महिला के नहाने की आपत्तिजनक वीडियो बनानी शुरू कर दी। संयोगवंश उसी वक्त महिला का पति आ गया और उसने दोनों युवकों को ऐसा करते देख लिया। पति ने रामपुर चौकी में युवकों की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!