12 साल की नाबालिग से गैंगरेप का प्रयास, मासूम चिल्लाई तो भागे आरोपी, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Sep, 2025 01:56 PM

a 12 year old girl was gang raped but the accused fled after she screamed

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार नाबालिग लड़कों ने 12 वर्षीय मासूम लड़की को निशाना बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने...

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार नाबालिग लड़कों ने 12 वर्षीय मासूम लड़की को निशाना बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सोमवार शाम को तेजाजी नगर इलाके में हुई। स्थानीय निवासी 12 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी चार नाबालिग लड़के, जो उसी इलाके के हैं, उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर घबराए आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को घटना बताई, जिन्होंने तुरंत तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (बाल यौन अपराध) और पॉस्को एक्ट की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। चारों नाबालिग आरोपियों (14 से 16 वर्ष) को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिर बताया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!