BREAKING: ग्वालियर में सामूहिक आत्महत्या, परिवार के तीन सदस्यों ने लगाई फांसी...

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Jan, 2024 01:44 PM

a case of mass suicide came to light in gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सिरोल इलाके में दंपति और उनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर बुला ली है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव पड़ताल में जुट गए हैं। यह पूरी घटना सिरोल थाना क्षेत्र में आने वाले हुरावली इलाके की है।


हुरावली इलाके में जितेंद्र झा का परिवार रहता था। जितेंद्र और उसके साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल भी रहते थे। मामले का खुलासा जब हुआ तब पड़ोस के लोगों को बदबू आई उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।


पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाजा खोला तो तीन लोग फांसी पर लटके हुए थे अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह कदम दंपति ने क्यों उठाया है लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि दंपति कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!