नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, पानी में नशीली गोलियों देकर 2 युवकों ने की हैवानियत

Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2024 07:52 PM

a class ix student was gang raped in indore

इंदौर में नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां 2 युवकों ने पानी में नशीली गोलियां मिलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां 2 युवकों ने पानी में नशीली गोलियां मिलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर लसुड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग किशोरी आरोपियों के साथ मेडिकल स्टोर पर काम करती है। आरोपी शैलेंद्र डॉल्फिन सिटी टाउनशिप में एक महिला मरीज को देखने जाने का कहकर उसे साथ ले गया था। टाउनशिप में ही दूसरा आरोपी राधेश्याम भी मिल गया।

PunjabKesari

दोनों आरोपी किशोरी को शैलेंद्र का निर्माणाधीन मकान दिखाने के बहाने लेकर गए और वहां पर पीड़िता को पानी में नशीली वस्तु देकर बेहोश होने के बाद गैंग रेप किया। वारदात के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसने भाई को बताया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!