रात 12 बजे श्मशान घाट में रील बना रहे थे युवा, तभी आई अजीबोगरीब आवाज, और हो गई मौत, गांव में दहशत का माहौल

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 21 Sep, 2025 04:38 PM

at 12 o clock in the night the youth were making a reel at the crematorium whe

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कमताडा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ युवा देर रात लगभग 12 बजे श्मशान घाट पहुंचे और सोशल मीडिया पर डरावनी रील बनाने लगे। इस दौरान तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। इसी बीच वीडियो बनाते समय...

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कमताडा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ युवा देर रात लगभग 12 बजे श्मशान घाट पहुंचे और सोशल मीडिया पर डरावनी रील बनाने लगे। इस दौरान तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। इसी बीच वीडियो बनाते समय श्मशान घाट से अजीब और डरावनी आवाजें आने लगीं। इससे युवाओं में दहशत फैल गई और इसी तनाव में एक युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है।

PunjabKesari, mp news, harda district, social media tragedy, youth death, cemetery incident, scary reel, tantric rituals, viral video attempt, mysterious death, village incident

ग्रामीणों में भय का माहौल
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हुई घटना से गांव में भय और अशांति का माहौल है। कुछ परिवारों ने अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। गांव के पुजारियों ने विशेष पूजा और हवन कराने की बात कही है।

फेमस होने की चाहत जिंदगी पर पड़ी भारी...
युवाओं ने फेमस होने की चाहत में श्मशान घाट में डरावना माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने मंत्रोच्चार और तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लिया, लेकिन इस प्रयास ने गांव में अजीबोगरीब घटनाओं को जन्म दिया और एक युवक की मौत का कारण बन गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!