एक ही फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, पति बीएड तो पत्नी कर रही थी MBBS, रहस्यमयी मौत से लोग हैरान

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 21 Oct, 2025 04:54 PM

barwani husband and wife hanged themselves from the same noose

जिले के सेंधवा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां एक दंपति के शव एक ही फंदे पर लटके हुए मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): जिले के सेंधवा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां एक दंपति के शव एक ही फंदे पर लटके हुए मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेंधवा के मंगलम होटल के पास पुराने एबी रोड स्थित बीएल हाइट्स बिल्डिंग का है। यहां चार साल से प्रताप पिता कुमारिया बर्डे अपनी पत्नी रिंकी बर्डे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। प्रताप मूल रूप से ग्राम गुड़ा, चाचरिया चौकी क्षेत्र का निवासी था और स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से B.Ed की पढ़ाई के साथ गोई स्थित डिलीवरी लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था।

वहीं, उसकी पत्नी रिंकी मूल रूप से ग्राम उमर्टी, थाना वरला की रहने वाली थी। हाल ही में उसने रीवा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स के लिए प्रवेश लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि अन्य संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है। दोनों के शवों को सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दंपति काफी शांत स्वभाव का था और कभी किसी विवाद में नहीं दिखा। इस दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!