रजा मुराद को भोपाल का स्वच्छता एंबेसडर बनाकर 24 घंटे में पलटा प्रशासन, कहा- वे यहां की संस्कृति से परिचित नहीं

Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2022 04:40 PM

bhopal s cleanliness ambassador s order to raza murad canceled

फिल्म अभिनेता रजा मुराद को भोपाल का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया । इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किए गए। लेकिन महज 24 घंटे में भी आदेश निरस्त भी कर दिए गए। इसके लिए तर्क दिया गया कि जो भोपाल की संस्कृति से परिचित हो या जिनका साफ सफाई के क्षेत्र...

भोपाल(इजहार हसन खान): फिल्म अभिनेता रजा मुराद को भोपाल का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया । इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किए गए। लेकिन महज 24 घंटे में भी आदेश निरस्त भी कर दिए गए। इसके लिए तर्क दिया गया कि जो भोपाल की संस्कृति से परिचित हो या जिनका साफ सफाई के क्षेत्र में योगदान नहीं है ऐसे व्यक्ति/संस्था को ब्रांड एम्बेसडर कैसे बना दिया गया।
PunjabKesari

बता दें कि गुरुवार को ही रजा मुराद को भोपाल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। लेकिन चौबीस घंटे के भीतर ही नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह फरमान जारी कर दिया कि स्‍वच्‍छता का ब्रांड एंबेसडर किसी ऐसे व्‍यक्‍ति को बनाया जाना चाहिए, जिसने स्‍वच्‍छता में अपना उल्‍लेखनीय योगदान दिया हो अथवा भोपाल की संस्‍कृति से भलीभांति परिचित हो। इस मामले में चर्चा है कि रजा मुराद ने भोपाल के एक कांग्रेस विधायक के लिए प्रचार किया था, इसलिए उनको ब्रांड एम्बेसडर से हटाया गया है।

PunjabKesari

भोपाल ने एक अच्छा एंबेसडर खो दिया- रजा मुराद
मैं यही कहना चाहूंगा कि मुझसे ज्यादा भोपाल को कौन जानता है मेरी परनानी मेरी नानी मेरी मां मेरी सारी बहनें, मैं हम सब भोपाली हैं मेरी बेटी भोपाल में ब्याही है जो संबंध मेरा भोपाल में है वह शायद बहुत ही कम लोगों का होगा। अगर आप बात भोपाल की कर रहे हैं तो मुझसे ज्यादा भोपाल को कौन जान सकता है जिसने भोपाल से हायर सेकेंडरी किया जिसने भोपाल के रेडियो स्टेशन से अपने कैरियर की शुरुआत की, अभिनय किया तो मुझसे ज्यादा भोपाल की संस्कृति को कौन जान सकता है यही मैं कह सकता हूं। उन्होंने एक बहुत अच्छा ब्रांड एंबेसडर खो दिया है। दुख मुझे इस बात का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!