सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील: शिवराज सिंह

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2020 12:46 PM

big statement of shivraj singh about scindia

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस को सचेत किया है। उन्होंने कहा तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। वे मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कायार्लय...

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस को सचेत किया है। उन्होंने कहा तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। वे मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कायार्लय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकतार्ओं को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि “प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत ही बनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में लूट मचा दी। जब सिंधिया ने इस अन्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो, मुख्यमंत्री कमल नाथ कहते हैं, सड़क पर आकर निपट लो। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा। सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।”
 
PunjabKesari


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम ने कहा कि, “आपके पास कांग्रेस को यह बताने का अवसर है कि सिंधिया ने जो फैसला किया वो सही था। आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को यह बता दो कि सिंधिया ने फैसला प्रदेश और जनता को बचाने के लिए लिया था।”


इस समारोह में शामिल प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा कार्यकर्ता होता है। वो चाहे प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री, सभी में जनसेवा का भाव होता है और यही वजह है कि बीजेपी सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। ज्योतिरादित्यि सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि “सिंधिया ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया, क्योंकि उनमें देशभक्ति का भाव था। जिस राष्ट्रभक्ति की भावना से स्व़ राजमाता ने भाजपा के संगठन को खड़ा किया, वही भाव सिंधिया में भी प्रस्फुटित हुआ।”

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!