BJP के पार्षद ने पति के सामने महिला को दिया गंदा ऑफर! पत्नी ने दोनों को चप्पलों से पीटा

Edited By meena, Updated: 25 Aug, 2021 07:51 PM

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सिगमा क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी के पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर अपने दोस्त की पत्नी को उसके पति के ही सामने शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देता है। लेकिन महिला ने अपने पति और पार्षद दोनों की...

रायपुर(सूर्यपाल): छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सिगमा क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी के पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर अपने दोस्त की पत्नी को उसके पति के ही सामने शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देता है। लेकिन महिला ने अपने पति और पार्षद दोनों की पिटाई कर दी और कहा महिला को कमजोर मत समझना क्या ऐसे पार्षद को संरक्षण देगी वीडियो में वह अपने पति को भी लताड़ती है कि कैसे पति हो जो अपनी पत्नी की इज्जत की रक्षा नहीं कर सकते।

वीडियो के अनुसार, एक महिला भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार की मौजूदगी में अपने पति की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। साथ ही यह कहती है कि पार्षद की हिम्मत कैसे हुई मुझे शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देने की। महिला यह भी आरोप लगाती है कि पार्षद ने उसे यह भी कहा कि- हमारा और आपका रिश्ता देवर भाभी का है और इसमें सब कुछ चलता है। महिला ने पार्षद और पति की चप्पलों से पिटाई भी की और जमकर भड़की। हालांकि पति ने बाद में सफाई दी कि पार्षद पावरफुल है और उससे संबंध बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद पत्नी ने पति से संबंध खत्म करने की बात कही और कहा कि तुम कैसे पति हो कि ऐसे व्यक्ति घर में आ जाते हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ दिन बाद पार्षद ने एक बार फिर दोस्त की पत्नी को मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला अपनी एक महिला दोस्त के साथ पार्षद की दुकान पर पहुंची और उसने आरोपी की पिटाई की कोशिश की। लेकिन पार्षद और उसके दोस्त ने महिला को ही पीटना शुरू कर दिया और जमकर उसकी पिटाई की। उसके बाद पार्षद भाग निकला। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और पार्षद की जोरों से तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!