क्या BJP छोड़ देंगे नरोत्तम मिश्रा? दिल्ली में दिया ऐसा जवाब, खत्म हो गईं सभी अटकलें!

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jul, 2026 06:30 PM

bjp leader narottam rejects exit speculation

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

भोपाल/नई दिल्ली। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, मेरा जन्म भाजपा में हुआ है और मैं मरूंगा भी भाजपा में ही। इस एक बयान के साथ उन्होंने विपक्ष और राजनीतिक गलियारों में चल रही उन चर्चाओं को खारिज कर दिया, जिनमें उनके किसी दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर भी नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी एक सक्षम और कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी और आशुतोष तिवारी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

चुनावी मुकाबले को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया में राजा और फकीर की लड़ाई है, और निश्चित मानकर चलिए कि जीत भाजपा की ही होगी। उनके इस बयान को चुनावी अभियान के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला संदेश माना जा रहा है।

गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव को लेकर लंबे समय से यह चर्चा थी कि नरोत्तम मिश्रा स्वयं चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब नरोत्तम मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वे पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नरोत्तम मिश्रा का यह बयान न केवल दतिया उपचुनाव की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का संदेश भी देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!