रेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने किया बाहर, महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने की दी थी धमकी

Edited By meena, Updated: 08 Oct, 2025 02:07 PM

bjp leader accused of rape threatened to parade woman naked

रेप के आरोपों से घिरे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी और भाजपा नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : रेप के आरोपों से घिरे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी और भाजपा नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा नेता पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी ने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और जब उसने शादी की बात की, तो मुक्तेश जैन ने निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दी।

इस बीच आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीड़िता को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुक्तेश जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
भाजपा जिला महामंत्री की ओर से जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया है “नोटिस का जवाब न देने और किए गए कृत्य के आरोप को सभ्य समाज में स्वीकार्य न होने के चलते, पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से आपको छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।”

बताया जा रहा है कि पीड़िता सोने-चांदी की दुकान चलाती है। इसी के चलते उसकी पहचान मुक्तेश से हुई। उधार लेनदेन के दौरान दोनों में मेल मिलाप बढ़ा जिसका लाभ आरोपी ने उठाया। 31 मई को आरोपी मुक्तेश उसके घर आया। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सतना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर भी रेप केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने उन्हें भी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!