रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ग्वालियर दौरा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मां को दी श्रद्धांजलि

Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2019 04:33 PM

defense minister rajnath singh visits gwalior

शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने आर्य नगर में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर स्वर्गीय शारदा देवी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके परिवार...

ग्वालियर(अंकुर जैन): शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने आर्य नगर में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर स्वर्गीय शारदा देवी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

PunjabKesari

वहीं मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि DRDE बहुत अच्छा काम कर रही है। वहीं एक अन्य सवाल के जबाव देते हुए कहा कि चाहे हमारे देश के सेना के जवान हो या वैज्ञानिक हो देश को सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश करते रहते हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश पहुंचे हैं उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी भी बैठक में मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!