भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर किसान आभार समारोह, मोहन यादव ने किसानों को दी सोलर पंप में बड़ी सौगात

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Oct, 2025 04:28 PM

farmers  gratitude ceremony at the chief minister s residence in bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर योजना के प्रदेश में सफल लागू होने पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर योजना के प्रदेश में सफल लागू होने पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा अध्यक्ष सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर योजना के प्रदेश में सफल लागू होने पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा अध्यक्ष सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में ना आएं। जहां भी सोयाबीन की फसल बेचने के लिए पंजीयन किया जाएगा, सरकार भागों में अंतर होने पर तत्काल भुगतान करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मध्य प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान उनके हृदय में वास करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार समय-समय पर किसानों के बीज, खाद, यूरिया आदि की व्यवस्था करती रहती है और फसल खराब होने या प्राकृतिक आपदा आने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि अब 5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप पर किसान केवल 10% भुगतान करेंगे और शेष 90% सरकार देगी। 10 हॉर्स पावर तक के पंप पर भी यही व्यवस्था रहेगी। इससे किसानों को बिजली कटौती या तार टूटने की समस्या से राहत मिलेगी और वे सूर्य की ऊर्जा से स्वयं बिजली उत्पन्न कर अपने काम को सुचारू रूप से चला सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में फसल बर्बाद नहीं होने पाए, इसके लिए सर्वे कराया गया है। जहां किसी क्षेत्र में उत्पादन अधिक होगा, वहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी ताकि फल-सब्जियां खराब न हों और किसानों को उचित दाम मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब मध्य प्रदेश में सभी प्रमुख त्योहार सरकारी स्तर पर मनाए जाएंगे, जिससे सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!