पराली जलाने पर किसानों पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना, किसान संगठनों ने जताई आपत्ति
Edited By meena, Updated: 16 Apr, 2025 06:24 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं की रोकथाम...
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है और प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिले में खेतों में पराली जलाने को लेकर अब तक 668 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और संबंधित किसानों पर कुल 13.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया है। उन्होंने बताया, “यह आदेश पराली जलाने से पर्यावरण, आम लोगों और जीव-जंतुओं को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जारी किया गया है।”
अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस कानूनी प्रावधान के तहत दोषी को एक वर्ष तक के कारावास या 5,000 रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है। पराली जलाने वाले किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाने की कार्रवाई को लेकर कृषक संगठन आपत्ति जता रहे हैं।
पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक रामस्वरूप मंत्री ने कहा,‘‘हम मानते हैं कि खेतों में पराली जलाना गलत है, लेकिन ऐसे मामलों में किसानों पर एकाएक मोटा जुर्माना लगा दिया जाना भी अनुचित है।'' उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गांवों का दौरा किये जाने और पराली को नष्ट करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग की।
Related Story

अब मंडियों में बदलेगा खेल! किसानों को मिलने वाला है बड़ा फायदा… जानें क्या है नया नियम

कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार! 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, पटवारी का एक्शन मोड

हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया जोएब खान! हिंदू संगठनों ने जमकर धोया...मोबाइल में मिले कई...

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 16 नए नगर व मंडलम अध्यक्ष नियुक्त, जीतू पटवारी ने दी जिम्मेदारी

सज्जन वर्मा के घर दुख जताने पहुंचे दिग्विजय, बोले- उनकी पत्नी की तबीयत ठीक थी,लेकिन सही इलाज नहीं...

आम आदमी को बड़ा झटका! ₹95 के पार गया रुपया, मोबाइल- सोना- तेल सब होगा महंगा

Gold Silver Price: सोने में ₹48,000 और चांदी में ₹2.11 लाख की गिरावट, क्या अभी खरीदने का सही मौका?

सरसों तेल के दाम में बड़ा उछाल! MSP से ₹800 महंगी फसल, 170 रुपये किलो तक पहुंचेगा तेल, मिलें बंद...

MP में इस वजह से अधिकारियों के तबादलों पर लगा ब्रेक, 30 मई के बाद ही खुलेंगे ट्रांसफर