पूर्व मंत्री ने सिंधिया को बताया PM मोदी का हुड़क चुल्लु, सैनेटाइजर की जगह पैग लगाने की दी सलाह

Edited By meena, Updated: 26 Oct, 2020 01:58 PM

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले विवादित बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पूर्व मंत्री का यह वीडियो अब सोशल वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले विवादित बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पूर्व मंत्री का यह वीडियो अब सोशल वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुड़क चुल्लु बता रहे हैं। साथ ही साथ कोरोना महामारी को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की भी खिल्ली उड़ा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया की हाथ सैनेटाइज करने की बजाय पैग(शराब)पी लेनी चाहिए।

PunjabKesari

डॉ गोविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि ये जो जोश है उसे 3 नवंबर तक ऐसे ही बनाये रखना, बिल्कुल भी ढीले नहीं पड़ना। पहले आपने एक उम्मीदवार चुना और विधायक बनाया लेकिन वो गद्दारी कर चला गया। तभी उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा सेनेटाइजर से लोगों के हाथ साफ करवा रहे सुनील शर्मा को दिखाते हुए कहा कि अब सुनील शर्मा ये कर रहे हैं, हम तो कानून तोड़ने वाले हैं यार। हमने आज तक ये नहीं किया, आपको लगेगा कि गलत बोल रहे हैं तो ये अपनी अपनी सोच है। उन्होंने सामने बैठे कार्यकर्ताओं से पूछा कि यहां गांव के कितने लोग हैं, लोगों के हाथ उठाते ही उन्होंने कहा हमारे गांव में जब ज्वार बाजरा बोते थे तब बीज को उल्लाते(बीज को हवा में उछालते)थे। फिर हल से जोतते थे फिर गुर्र करते थे जिससे फसल सही पैदा हो। हल के समय बैलों के मुंह पर मुशिका(जाल) लगाते थे जिससे वो फसल को ना खा जाए। वैसा मुशिका मोदी ने सबके मुंह पर लगवा दिया है मैंने तो आज तक नहीं लगाया। जो मोदी करेगा ठीक उल्टा चलेंगे हम। मोदी बहुत नौटंकीबाज है। मैंने आजतक सेनेटाइजर इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि उसमें 70 परसेंट शराब है। अरे दिनभर सेनेटाइजर से हाथ धोने की बजाय एक एक पैग लगा लो कोरोना भाग जायेगा हमेशा के लिए। मोदी क्या कर रहा है। मोदी सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग की कह रहा है। लेकिन हम तो 50-60 हजार लोगों के बीच धक्का मुक्की के बीच रहते हैं और कुछ नहीं हुआ और ना होने वाला। हम मोदी के विरोधी हैं मोदी का जादू हमपर नहीं चलने वाला। 

PunjabKesari
डॉ गोविंद सिंह ने आगे कहा कि मोदी ने देश भर को थाली बजवा दी, क्या थरिया(थाली) बजाने से कोरोना भागेगा? अब जो ज्योतिप्रसाद(ज्योतिरादित्य सिंधिया)हैं, ज्योतिप्रसाद जी, हमारे यहां(कांग्रेस)थे तो यहां रुतबा पेलते थे, महल में आओ, सलाम ढोको, दो दो घंटे नहीं मिलेंगे। अब मोदी ने उनको हुड़क चुल्लु बना दिया है। थाली बजा रहे हैं। हमने टीवी में देखा थाली ठोक रहा है। यहां मान, सम्मान, पद प्रतिष्ठा, मंत्री संतरी सब बनाया कांग्रेस ने तो गर्रा रहे थे और वहां थरिया(थाली) बजा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!