उपचुनाव में चौथी पार्टी की एंट्री, अब सपाक्स ने 11 प्रत्याशी मैदान में उतारे

Edited By meena, Updated: 12 Oct, 2020 11:04 AM

fourth party s spaks enter in the by election

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। अभी तक प्रदेश की तीन पार्टियों कांग्रेस, बीजेपी और बसपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे लेकिन अब इस जंग में चौथी पार्टी सपाक्स भी कूद पड़ी है। यहां सपाक्स पार्टी ने 28 सीटों में से 11 सीटों...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। अभी तक प्रदेश की तीन पार्टियों कांग्रेस, बीजेपी और बसपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे लेकिन अब इस जंग में चौथी पार्टी सपाक्स भी कूद पड़ी है। यहां सपाक्स पार्टी ने 28 सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सपाक्स पार्टी का पूरा नाम सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संस्था है। पार्टी की स्थापना मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव से पहले 10 फरवरी 2017 को की गई थी। हीरालाल यादव इस पार्टी के पहले अध्यक्ष बनाए गए थे।
PunjabKesari

ये प्रत्याशी उतारे मैदान में...
सुमावली सीट जिला मुरैना - शत्रुघ्न सिकरवार
मुरैना सीट जिला मुरैना - धर्मेन्द्र सिकरवार (गुड्डू)
अम्बाह सीट जिला मुरैना - बीरबल महावर
मेहगांव सीट जिला भिण्ड - दीपकर सिंह कुश्वाह
ग्वालियर पूर्व सीट जिला ग्वालियर - सुनील कुमार शर्मा
पोहरी सीट जिला शिवपुरी - उदयभान सिंह परिहार (भानू)
बमोरी सीट जिला गुना - शिशुपाल यादव
अशोकनगर सीट जिला अशोकनगर - महेंद्र सिंह महावर
सांची सीट जिला रायसेन - हरिनारायण बेदी
हाटपिपल्या सीट जिला देवास - सुरेश शर्मा
सांवेर सीट जिला इंदौर - संतोष रत्नाकर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!