महाकाल की शरण में पहुंचे फ्रांस के राजदूत, पत्नी समेत लिया बाबा का आशीर्वाद

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2020 03:19 PM

french ambassador arrived in mahakala s shelter

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। वे शुक्रवार रात निजी दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने शनिवार सुबह पत्नी के साथ उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने लेनिन...

उज्जैन: फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। वे शुक्रवार रात निजी दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने शनिवार सुबह पत्नी के साथ उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने लेनिन को उपहार में बाबा महाकाल की तस्वीर दी। लेनिन ने महाकाल दर्शन के बाद रामघाट और इंदौर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में भी दर्शन किए। यहां से वे इंदौर रवाना हो गए।

PunjabKesari

कोरोना काल के कारण मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद था इसलिए इमैनुअल लेनिन ने नंदी हॉल से ही बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूजा- अर्चना करवाई। पूजा के बाद लेनिन शनि मंदिर और शिप्रा नदी के तट पर भी पहुंचे। लेनिन का महाकाल की नगरी के दौरे की जानकारी केवल पुलिस और प्रशासन के पास ही थी। फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान से दुनियाभर के मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ विरोध चल रहा है। इसी को देखते हुए फ्रांस के राजदूत के इंदौर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!