रायपुर में रफ्तार का कहर: मैग्नेटो मॉल के सामने कंटेनर–डंपर की भीषण टक्कर, दो गंभीर

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Jan, 2026 01:39 PM

high speed container rams dumper near magneto mall in raipur

राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड नंबर–01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड नंबर–01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर सामान्य गति से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!